30 April History : आज हम फिर नए महीने से बस एक दिन दूर हैं. 30 अप्रैल की तारीख को देश और दुनिया के इतिहास में हुई कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है. आज के दिन भारत के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ था. इसके अलावा वियतनाम युद्ध का अंत हुआ था. आइए विस्तार से जानते हैं इसके अलावा आज की तिथि पर क्या-क्या हुआ.
30 अप्रैल के इतिहास में दर्ज हुई घटनाएं (30 April History)
1492 : स्पेन की रानी इसाबेला ने क्रिस्टोबल कोलंबो को भारत के लिए एक समुद्री मार्ग खोजने की अनुमति दी.
1657 : शिवाजी महाराज ने मुगलों के कब्जे वाले शहर जुन्नार पर आक्रमण किया और लूटपाट की.
1789 : जॉर्ज वाशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए.
1936 : महात्मा गांधी ने वर्धा के पास सेवाग्राम आश्रम की स्थापना की.
1945 : द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की हार के बाद हिटलर की क्रूर आत्महत्या अपरिहार्य है. सोवियत सैनिकों ने बर्लिन में जर्मन संसद (रीचस्टैग) पर विजय ध्वज फहराया.
1975 : साम्यवादी ताकतों ने साइगांव पर अधिकार कर लिया. वियतनाम युद्ध का अंत.
1977 : 9 राज्यों में विधान सभाओं को भंग कर दिया गया और जनसंघ, समाजवादी पार्टी, संगठन कांग्रेस और भारतीय लोक दल ने जनता पार्टी बनाने का फैसला किया.
1789 : जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए.
1982 : कलकत्ता में बिजन सेतु नरसंहार.
1995 : बिल क्लिंटन उत्तरी आयरलैंड का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने.
1996 : थेउर में श्री चिंतामणि मंदिर के परिसर में माधवराव पेशवा स्मारक का उद्घाटन.
2008 : चालक रहित विमान “लक्ष्य” का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया.
2009 : क्रिसलर कंपनी दिवालिया हो गई.
2010 : बेल्जियम सरकार के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के पर पाबंदी लगाने संबंधी विधेयक के एक कानूनी मसौदे को संसद के निचले सदन ने मंजूरी दे दी.
2020 : अभिनता ऋषि कपूर का निधन.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

