अशोक सिरसी ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पशु नस्ल सुधार और प्रदेश में दूध की खपत बढ़ाने का संकल्प लिया है।
पंचकूला। जिले में स्थित पशुधन भवन में एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के नए चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कृषि, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा की गरिमामयी उपस्थिति में उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। चेयरमैन अशोक सिरसी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस पद की गरिमा के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य हरियाणा में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और पशुओं की नस्ल में सुधार के लिए ठोस कदम उठाना है।
दूध की खपत बढ़ाने पर जोर
चेयरमैन अशोक सिरसी ने प्रदेश में प्रति व्यक्ति दूध की खपत बढ़ाने को अपना प्रमुख लक्ष्य बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा में प्रति व्यक्ति 1148 ग्राम दूध की खपत है, जबकि पूरे भारत में यह औसत 545 ग्राम है। इसे बढ़ाकर ढाई किलो तक ले जाने का उनका विजन है, ताकि प्रदेश ‘कंप्लीट फूड’ के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इसके लिए वे पशुपालकों के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही, विदेशी दौरे के माध्यम से आधुनिक तकनीक अपनाकर गाय और मुर्राह भैंस की बेहतर नस्लें विकसित की जाएंगी। विभाग की मौजूदा सभी योजनाओं का गहन अध्ययन कर पशुपालकों और किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने का काम किया जाएगा।
बोर्ड का पशुपालकों को बड़ा सहयोग
हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पशुओं के जेनेटिक भंडार में सुधार करना और मुर्राह नस्ल के संरक्षण को बढ़ावा देना है। बोर्ड की ओर से पशुपालकों के लिए मोबाइल एआई सुविधाएं, उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य का उत्पादन, पशु बीमा और बांझपन प्रबंधन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक जगमोहन आनंद, विधायक राम कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। बोर्ड का स्पष्ट उद्देश्य प्रशिक्षण सुविधाओं का आधुनिकीकरण करना और नई प्रौद्योगिकियों के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है, ताकि पशुपालन को एक अधिक आत्मनिर्भर व्यवसाय बनाया जा सके।
- कुएं में समाईं दो जिंदगियां, तराई के दौरान मिट्टी धंसने से सास-बहू की मौत, 6 घंटे चला रेस्क्यू
- भिवानी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, 109 लोगों ने कराई जांच; डेंगू-मलेरिया से बचाव का दिया संदेश
- SIR प्रक्रिया के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म हुए वितरित, जानिए कब होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
- हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान: तेज रफ्तार ईट लोड डग्गी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हाईवे फिर हुआ खून से लाल
- दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला अंबाला! 19 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने

