जालुकबाड़ी विधानसभा सीट (Jalukbari Assembly Election Result 2026) के नतीजे आज यानी 4 मई को आ रहे हैं, इसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू चुकी है. जालुकबाड़ी राज्य की सबसे हॉट सीट है क्योंकि यहां से भाजपा की ओर से असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी बिदिशा नियोग से है. जिन्हें मुख्यमंत्री को उनके अपने गढ़ में चुनौती देने का जिम्मा सौंपा गया है.
लेटेस्ट अपडेट्स
सोमवार सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू हो चुकी है. जालुकबाड़ी सीट सहित असम की कुल 126 सीटों का रिजल्ट आज दोपहर तक आने की उम्मीद है. इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और हिमंत बिस्वा सरमा यहां से 25 साल से विधायक हैं, लेकिन इस बार नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. फिलहाल असम की 38 सीटों पर रुझान या गए हैं. इनमें से 31 सीटों पर बीजेपी आगे दिखाई दे रही है. वहीं दो सीट पर AIUDF आगे दिखाई दे रही है. जबकि 5 सीट पर कॉंग्रेस आगे दिख रही है.
इस बार क्या हिमंता बिस्वा सरमा फिर से सरकार बना पाएंगे या नहीं ये जानना अहम होगा. अपने सख्त हिंदुत्व की छवि और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए चर्चित मुख्यमंत्री हिमंता तीसरी बार चुनावी मैदान में है. ऐसे में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर पूरे पूर्वोत्तर सहित देशभर की नजर बनी हुई है.
असम के 35 जिलों में बनाए गए 40 मतगणना केंद्र
असम के सभी 35 जिलों में कुल 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां EVM को खोला जाएगा. नगांव जिले में 3 अलग-अलग केंद्रों पर मतगणना होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में 2-2 केंद्र बनाए गए हैं.
असम में 59 महिला उम्मीदवारों ने लड़ा था चुनाव
राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. इनमें 59 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. मतगणना के लिए पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
असम की हाई-प्रोफाइल सीटें
इस चुनाव में राज्य के कई दिग्गजों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है. सबसे प्रमुख नाम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का है, जो अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से चुनावी मैदान में हैं और जिनके नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई (जोरहाट), विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी (तामुलपुर), और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया (नाजिरा) जैसे बड़े चेहरों की किस्मत का फैसला भी आज होगा. इसके अलावा, (AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

