Assam School Beef Tiffin Incident:असम में टिफिन में ‘बीफ’ लेकर स्कूल पहुंचने का मामला कानूनी और सांप्रदायिक में बदल गया है। टिफिन में ‘बीफ’ लेकर स्कूल पहुंचे मुस्लिम छात्रों (Muslim student) ने हिंदू छात्रों (Hindu student) को जबरन खिलाने की कोशिश की। बच्चों ने इसकी जानकारी अपनै पैरेंट्स को दी। इसके बाद छात्रों के माता-पिता ने इसका विरोध किया। हिन्दू छात्रों के परिवारों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी और ये आरोप लगाया कि मुस्लिम छात्रों के माता-पिता ने उन्हें टिफिन में बीफ रखकर धार्मिक भावनाओं को भड़काया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुस्लिम छात्र की मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच आगे चल रही है।

दरअसल पूरा मामला असम के गोलपारा जिले के एक सरकारी स्कूल का है। 5 जून 2026 को 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 5 मुस्लिम छात्र अपने टिफिन में बीफ लेकर स्कूल पहुंचे। लंच के दौरान पांचों मुस्लिम छात्रों ने अपनी क्लास में पढ़ने वाले दो हिन्दू बच्चों को भी जबरन बीफ खिलाने की कोशिश की।

इसके बाद बच्चों ने इसकी जानकारी घर जाकर अपने माता-पिता को दी। माता-पिता ने इस घटना का विरोध किया। उन्होंने पूछा कि अगर स्कूल में सभी धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं तो मुस्लिम छात्रों को अपने टिफिन में बीफ लाने की छूट कैसे मिल सकती है। हिन्दू छात्रों के परिवारों ने पुलिस में इसकी एफआईआर दर्ज कराई। ये आरोप लगाया कि मुस्लिम छात्रों के माता-पिता ने उन्हें टिफिन में बीफ रखकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आहत करने का काम किया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने टिफिन में बीफ लाने वाले सभी पांचों मुस्लिम छात्रों और उनके माता-पिता को थाने बुलाया। सभी पूछताछ के बाद Assam Cattle Preservation Act के तहत एक मुस्लिम छात्र की मां को गिरफ्तार कर लिया। महिला का नाम नूर साहिदा बेगम है। असम में गोवंश और दूसरे पशुओं की हत्या और गोमांस खाना गैर-कानूनी है और इसे गंभीर अपराध माना गया है।

मामले की जांच के लिए जांच समिति का गठन

मामले की जांच के लिए 10 सदस्यों की जांच समिति का गठन हुआ है, जो ये बताएगी कि क्या स्कूल में बीफ लाने के लिए इन बच्चों को स्कूल से नाम काटा जा सकता है। गोलपारा जिले में हिन्दू अल्पसंख्यक हैं और मुस्लिम बहुसंख्यक हैं। कुल जनसंख्या का 57 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। मुस्लिम बहुल जिला होने के कारण इस मामले ने साम्प्रदायिक रूप ले लिया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m