झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित गैंग रेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 16 मई की रात की बताई जा रही है. आरोप है कि बच्ची को जबरन उठाकर उसके साथ सात लोगों ने गैंग रेप किया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी.
घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज चार घंटे के भीतर कार्रवाई की. वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर बड़ी सफलता हासिल की.
झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप की वारदात से पूरे इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. मालूम हुआ कि बच्ची के साथ कुल 7 लोगों द्वारा बारी- बारी से दुष्कर्म किया गया.
महेशपुर थाना में केस दर्ज किया गया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी, मानवीय और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई.
झारखंड के पाकुड़ जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक अपराध की घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज चार घंटे के भीतर कार्रवाई की. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर बड़ी सफलता हासिल की.
पुलिस के मुताबिक, गठित एसआईटी ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर केवल चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया. कार्रवाई के दौरान घटना में कथित रूप से शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है.
जांच के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर अविनाश सोरेन, बबूटा सोरेन, अंसार टुडू, बबनु हेंब्रम और कार्तिक मुर्मू को गिरफ्तार किया. वहीं मामले में दो नाबालिगों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस लगातार सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

