रायपुर। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कल्याण–इगतपुरी रेलखंड स्थित कसारा यार्ड में आसनगांव–कसारा तीसरी लाइन परियोजना तथा इगतपुरी साइड आरएंडडी एक्सटेंशन अप यार्ड में आवश्यक बुनियादी ढांचे और तकनीकी कार्यों के निष्पादन के लिए मध्य रेल (CR) द्वारा विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

16 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे मार्ग से होकर सीएसएमटी पहुंचेगी।

देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

  • 14 अक्टूबर 2026 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटे 35 मिनट देरी से रवाना होगी तथा 15 अक्टूबर 2026 को 7 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 17 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 17 अक्टूबर 2026 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 4 घंटे 20 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 17 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 18 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 16 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 21 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 22 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H