प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर आयुर्वेद इंटर्न विद्यार्थियों का आंदोलन जारी है । मंगलवार को विद्यार्थियों ने 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल के साथ सद्बुद्धि यज्ञ किया । विद्यार्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद अब तक स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है ।

READ MORE: ‘इससे ज्यादा भीड़ तो मेरे घर रहती है’… खाली कुर्सियां देख भड़के BJP विधायक, मंच से ही अफसरों की लगा दी क्लास!

उज्जैन के शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में करीब 300 इंटर्न विद्यार्थी 5 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे है । मंगलवार को डॉ. मुस्कान मंडावत और डॉ. अंजली राठौर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठीं, जबकि विद्यार्थियों ने सद्बुद्धि यज्ञ कर शासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की ।

READ MORE: नसबंदी के बाद महिला की संदिग्ध मौत: परिजनों का आरोप- ‘एक के बाद एक लगे 3 इंजेक्शन, फिर थम गई पल्स’

विद्यार्थियों की मांग है कि वर्तमान में 9 हजार 383 रुपए के स्टाइपेंड में वृद्धि की जाए और अन्य चिकित्सा पद्धतियों के इंटर्न के समान स्टाइपेंड दिया जाए । विद्यार्थियों ने कहा कि आदेश जारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m