राकेश चतुर्वेदी, विदिशा। विदिशा जिला अस्पताल में नसबंदी के बाद एक 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि नसबंदी के कुछ घंटे बाद पेट में दर्द होने पर महिला को लगातार तीन इंजेक्शन लगाए गए। तीसरा इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और पल्स बंद हो गई। इसके बाद महिला को ICU में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

READ MORE: पहले बेटे की जान ली, फिर खुद मौत को गले लगाया… 5 दिन बाद खत्म हुई खूनी कहानी 

मृतका की पहचान बंटी नगर निवासी 31 वर्षीय संगीता लोधी, पत्नी त्रिलोक लोधी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक संगीता की यह तीसरी डिलीवरी थी। प्रसव पीड़ा होने पर घर पर ही उसकी सामान्य डिलीवरी हुई और बेटी का जन्म हुआ। नाल नहीं कटने के कारण परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

READ MORE: दबंगों की दबंगई: घर में घुसकर दलित युवक को नग्न कर लात-घूसों से पीटा; बचाने आई मां से भी की अभद्रता, SP के कड़े रुख के बाद दर्ज हुई FIR

परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के समय मां और बच्ची दोनों स्वस्थ थे। इसके बाद संगीता की सहमति से नसबंदी की गई। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद कई घंटे तक उसकी हालत सामान्य रही, लेकिन बाद में पेट में दर्द होने पर नर्स से इंजेक्शन देने के लिए कहा गया। आरोप है कि एक के बाद एक तीन इंजेक्शन लगाए गए। तीसरा इंजेक्शन लगने के बाद संगीता की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी पल्स बंद हो गई।

READ MORE: महू-नीमच फोरलेन पर थार सवार युवकों की गुंडागर्दी: टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने महिला को ICU में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इंजेक्शन, इलाज की प्रक्रिया और महिला की मौत के कारण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। फिलहाल महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m