अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिस पिता की उंगली पकड़कर बेटा चलना सीखता है, जिस पिता की छांव में उसका बचपन गुजरता है, उसी पिता पर जब अपने ही बेटे के कत्ल का आरोप लगा तो रिश्ते की यह कहानी दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गई। बेटे की हत्या के बाद जंगल में छिपे आरोपी पिता ने पांचवें दिन खुद की जिंदगी भी खत्म कर ली। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर उसने आत्महत्या कर ली,शहडोल के ब्यौहारी में रिश्तों को झकझोर देने वाली इस कहानी का अंत बेहद दर्दनाक रहा।
READ MORE: भोपाल स्लॉटर हाउस गोकशी कांड: असलम चमड़ा के बाद 4 नए आरोपी, पहली चार्जशीट के गवाहों पर कसा शिकंजा
मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया का है। 2 अक्टूबर को नंदकुमार सिंह गोंड ने मामूली विवाद के बाद अपने बेटे सिंहराज सिंह गोंड पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, गंभीर चोट लगने से सिंहराज की मौत हो गई थी वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार होकर जंगल में छिप गया था। बताया जा रहा है कि जंगल में छिपे रहने के दौरान नंदकुमार ने अपने भांजे को फोन किया था, बातचीत के दौरान उसने बेटे की हत्या को लेकर अफसोस जताया और अपनी गलती स्वीकार की थी, इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी,इसी बीच मंगलवार को कोठिया गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई तो मृतक की पहचान बेटे की हत्या के आरोपी नंदकुमार सिंह गोंड के रूप में हुई,पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या का है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सौंप दिया है।
READ MORE: महू-नीमच फोरलेन पर थार सवार युवकों की गुंडागर्दी: टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
एक तरफ बेटे की हत्या का गम और दूसरी तरफ पिता की आत्महत्या ने पूरे घटनाक्रम को और भी भयावह बना दिया है। जिस हाथ में कभी बेटे की उंगली थी, उसी हाथ ने गुस्से में कुल्हाड़ी उठाई और पांच दिन बाद उसी पिता ने अपने किए की सजा अपनी जान देकर खत्म कर दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

