अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में नौकरी की तलाश कर रहे एक बीटेक छात्र को टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में रायसेन कोतवाली पुलिस ने ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य साइबर गिरोह की तलाश जारी है।
READ MORE: महिला कर्मचारियों वाले ग्रुप में भेजा अश्लील चैट: सुपरवाइजर पर लटकी कार्रवाई की तलवार, कारण बताओ नोटिस जारी
कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि फरियादी अनिकेत नायक बीटेक छात्र है और नौकरी की तलाश कर रहा था। 5 जून के आसपास टेलीग्राम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे संपर्क कर ऑनलाइन जॉब का ऑफर दिया। शुरुआत में रिज्यूम भेजने के बदले 200-250 रुपये खाते में भेजे गए, जिससे छात्र को भरोसा हो गया।
इसके बाद ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर बड़े टास्क देने का झांसा दिया और सिक्योरिटी मनी व सरकारी टैक्स के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराने को कहा। यह भी भरोसा दिलाया गया कि पूरी राशि वापस मिल जाएगी और इसके बदले अधिक मुनाफा मिलेगा। झांसे में आकर छात्र ने अलग-अलग खातों में करीब 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
READ MORE: नाबालिग से दरिंदगी: डराकर किया शारीरिक शोषण, मां बनने पर हुआ खुलासा, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट
9 जून तक जब कोई भुगतान नहीं मिला तो छात्र को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 377/26 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रांजैक्शन की पड़ताल में गैरतगंज के ग्राम पापड़ा निवासी शिवकुमार गौर के खाते में 12,800 रुपये ट्रांसफर होना मिला। पूछताछ में उसने बताया कि भोपाल निवासी शशांक कुशवाहा ने कमीशन का लालच देकर उसका बैंक खाता लिया था। पुलिस ने शशांक कुशवाहा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह टेलीग्राम के जरिए जुड़े अज्ञात साइबर ठगों को अलग-अलग लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इन खातों में ठगी की रकम जमा होने के बाद उसे आगे ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी में बदला जाता था। वह पिछले करीब पांच महीने से इस नेटवर्क के लिए काम कर रहा था। मास्टरमाइंड और पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

