हेमंत गुर्जर, बागली। मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली अंतर्गत आने वाले कांटाफोड़ वन परिक्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांटाफोड़ वन मंडल की बैरागड़ा बीट में शनिवार को एक चीते का शव मिलने से वन विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया। जंगल में चीते का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: लड़ाई के बीच जब महिला ने उठाया पल्लू… तो हाथों में चमकता दिखा कट्टा! दो गुटों के बवाल का खौफनाक VIDEO वायरल

DFO अमित सिंह की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

बैरागड़ा बीट में मिले चीते के शव का पोस्टमार्टम DFO अमित सिंह की सीधी मौजूदगी में विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान SDO विकास मोहरे, रेंजर पायल शर्मा सहित वन विभाग का पूरा अमला मौके पर मुस्तैद रहा।

ये भी पढ़ें: सरकारी गाड़ी देखते ही पिछले दरवाजे से भागा BJP पार्षद का पति! दतिया के वार्ड 31 में पुलिस की रेड, 8 पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार

मौत के कारणों की जांच में जुटा वन विभाग

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चीते की मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल वन विभाग की टीम आसपास के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाकर चीते की मौत के कारणों और हर संभावित पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m