रायपुर। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर AI के माध्यम से से हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक और विवादित प्रतिमा बनाने पर रोक लगाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमता (AI) के माध्यम से कुछ लोग हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं का आपत्तिजनक मूर्तियां तैयार कर सोशल मीडिया में प्रसारित कर रहे हैं, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही है।


बजरंग दल ने कलेक्टर ने निवेदन किया है कि ऐसे आपत्तिजनक एवं विवादित मूर्तियों के निर्माण में तत्काल रोक लगाई जाए। इस प्रकार के मूर्ति बनाने और बनवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न घटे। हमें विश्वास है कि सामाजिक सदभाव, शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक एवं उचित कार्रवाई की जाए। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो छत्तीसगढ़ बजरंग दल इस पर रोक लगाने के लिए बाध्य होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


