पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में राज्य और बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ रोकने बाड़ लगाने का फैसला किया है। इसके लिए सुवेंदु सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 600 एकड़ से अधिक भूमि हस्तांतरित का आदेश दिया है। राज्य सरकार के इस सख्त आदेश पर बांग्लादेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार एम हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश कांटेदार तारों से नहीं डरता है और अगर सीमा पर हत्याएं जारी रहती हैं तो वह चुप नहीं बैठेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बांग्लादेश बातचीत जारी रखेगा।
सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाना जरूरी – कबीर
बांग्लादेश समाचार संस्था के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बात करते हुए कबीर ने कहा, “बांग्लादेश कांटेदार तारों से नहीं डरता। जहां बातचीत की जरूरत होगी, हम वहां बातचीत करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत सरकार दोनों पड़ोसी देशों के बीच लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करना चाहती है, तो उसे सीमा सुरक्षा मुद्दों को संबोधित करने में अधिक मानवीय दृष्टिकोण प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने चुनावी बयानबाजी को अलग मामला बताया।
रचनात्मक संबंध बनाए रखने को प्रतिबद्ध
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं के बयान पर कबीर ने कहा कि चुनावी बयानबाजी और शासन 2 अलग-अलग मामले हैं। उन्होंने कहा, “हम उनकी आंतरिक राजनीति में दखल नहीं देना चाहते। हमारा संबंध केंद्र सरकार से है।” सलाहकार ने चेतावनी दी कि अगर सीमा पर हत्याएं जारी रहीं तो बांग्लादेश चुप नहीं बैठेगा क्योंकि सीमा पर स्थिति अब पहले जैसी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद बांग्लादेश पड़ोसी देशों के साथ रचनात्मक संबंध बनाए रखने को प्रतिबद्ध है।
850 किलोमीटर में लगनी है बाड़
सुवेंदु ने सोमवार को बताया था कि पहली कैबिनेट बैठक में सरकार अगले 45 दिनों के भीतर BSF को जमीन हस्तांतरित करेगी, ताकि सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा हो और अवैध घुसपैठ पर लगाम लगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के साथ 4,097 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, यहां अब तक 3,240 किलोमीटर की सीमा पर बाड़ लग चुकी है। अभी 850 किलोमीटर पर अभी बाड़बंदी नहीं है, इसमें 175 किलोमीटर दुर्गम भूभाग शामिल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

