समीर शेख, बड़वानी। बड़वानी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज की GNM 2020-21 बैच की 20 से अधिक छात्राओं के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। कोर्स पूरा होने के चार महीने बीत जाने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन उनके मूल मार्कशीट और शैक्षणिक दस्तावेज नहीं लौटा रहा है। इससे आक्रोशित होकर शुक्रवार को छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और अब तक दिए गए आवेदनों तथा ज्ञापनों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया।
ये भी पढ़ें: DJ से शोर मचाने वालों पर दर्ज हो गैर-इरादतन हत्या का केस! MP को ‘नो डीजे स्टेट’ बनाने की मांग, नागपुर मॉडल अपनाने पर जोर
4 छात्राओं को दी मार्कशीट, बाकी से दुर्व्यवहार का आरोप
छात्रा कमला चौहान और राखी आवास्या ने बताया कि उनका कोर्स 31 मई 2024 को ही पूरा हो चुका है। कॉलेज प्रबंधन ने करेक्शन के नाम पर उनके मूल दस्तावेज जमा कराए थे, लेकिन 4 महीने बीतने के बाद भी वापस नहीं किए। हैरान करने वाली बात यह है कि 4 छात्राओं को मार्कशीट दे दी गई है, जबकि बाकी 20 से अधिक छात्राओं को चक्कर कटवाए जा रहे हैं। छात्राओं का आरोप है कि जब वे दस्तावेज मांगने जाती हैं, तो कॉलेज स्टाफ उनके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार करता है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से हावड़ा, फिर जम्मू-कश्मीर… ‘डंकी रूट’ से म्यांमार की युवतियों की मानव तस्करी! 4 बरामद, अब NIA करेगी जांच
9 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़ीं छात्राएं, जांच की मांग
मूल दस्तावेज न मिलने के कारण छात्राओं की नौकरी, आगे की पढ़ाई और मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन जैसे बेहद महत्वपूर्ण काम पूरी तरह ठप हो गए हैं। छात्राओं ने प्रशासन के समक्ष 9 सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिसमें तत्काल मूल दस्तावेज वापस दिलाना और दुर्व्यवहार करने वाले कॉलेज स्टाफ की जांच कर सख्त कार्रवाई करना शामिल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

