बठिंडा : पंजाब में लगातार नशा लोगों को निगलता नजर आ रहा है. कभी नशे की लत तो कभी नशे के ओवरडोज के कारण लगातार नौजवान मौत के मूंह में जा रहे हैं. बठिंडा के परसराम नगर गली नम्बर 29 में एक युवक की मौत की खबर सामने आई हैं.
बताया जा रहा है कि वह चिट्टे के नशे की ओवरडोज के कारण दम तोड़ दिया, मौत के दौरान मृतक युवक के बाजू में चिट्टे का इंजेक्शन भी लगा रह गया जिसे देख कर लोग स्तब्ध रह गए.इस घटना की सूचना मिलने पर नौजवान वैल्फेयर सोसाइटी के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, विशाल चौहान, सक्षम माहेश्वरी एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे. युवक की बाजू में चिट्टे का इंजेक्शन लगा हुआ था तथा उसकी मौत हो चुकी थी. शव के नजदीक ही मृतक का बाइक भी मिली. स्थिति को देखते हुए इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
मृतक की पहचान रमेश कुमार (32) निवासी परसराम नगर, बठिंडा के तौर पर हुई. पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद संस्था सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. जानकारों से पता चला है कि मृतक नशे का आदि था वह अधिकांश समय नशा करता था. यह हादसा उसके साथ नशे के ओवर डोज के कारण हुआ है. पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है.
आपको बता दें कि इसके पहले कई बार बठिंडा पुलिस ने नशे के व्यापार को रोकने के लिए मुहिम चलाई है, लेकिन फिर भी कही छिपेतौर पर तो कहीं खुले आम नशा का सामान बेचा जा रहा है जो लोगों को निगलता जा रहा है.
- यूपी: बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यीय विशाल प्रदेश कार्यसमिति, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी शामिल
- ‘बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं…’ कोर कमेटी बैठक में सिंधिया के गायब रहने पर पीसी शर्मा का तंज, राज्यसभा चुनाव पर बताया ‘ब्राह्मण विरोधी’
- Jharkhand Top News :रांची में भाजपा-कांग्रेस भिड़े, धनबाद में हत्या, मौसम को लेकर भी चेतावनी, सीआईडी ने खोला कथित सिंडिकेट का तरीका,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घेरकर बरसाईं गोलियां
- मैराथन बैठक में बूथ मजबूत करने का मंत्र: स्मृति ईरानी ने कहा- छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे भाजपा की सरकार

