बेंगलुरु में पानी के विवाद में छात्रों को बैट से मारने के लिए दौड़े मकान मालिक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मकान मालिक छात्रों द्वारा पानी के इस्तेमाल किये जाने से भड़का हुआ था। इतनी सी बात पर वह उन्हें क्रिकेट बैट से मारने के लिए दौड़ गया। लेकिन दो छात्रों से एक साथ उलझना उसे भारी पड़ गया और छात्रों ने उसकी ही पिटाई कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक राकेश बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। जबकि दूसरा डॉन ब्राइट सोन बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र है। जानकी मृतक माकन मालिक की पहचान 37 साल के पीजी मालिक माधव माटले के तौर पर हुई है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल माधव माटले लक्ष्मी नरसिम्हा PG के मालिक थे। दोनों आरोपी राकेश और डॉन ब्राइट सोन उनके पीजी में रहते थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच दोनों छात्र कहीं बाहर से लौटे थे।
इसके बाद दोनों पीजी में लगे नल के पानी से अपने पैर धोने लगे। जिसपर पीजी के मालिक माधव ने आपत्ति जताई और उन्हें अपशब्द कहने लगा। दोनों छात्रों को इस पर गुस्सा आ गया और उन्होंने बहस शुरू कर दी।
क्रिकेट बैट से मारने के लिए दौड़ा मकान-मालिक
थोड़ी ही देर में बहस ने विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद माधव ने कथित तौर पर क्रिकेट बैट उठाया और छात्रों पर हमला करने की कोशिश की। तभी आरोपियों ने उससे बैट छीन लिया और फिर कई बार हमला किया। इस घटना में माधव गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

