Best Curdled Milk Uses: लाइफस्टाइल डेस्क : फटा हुआ दूध देखते ही अगर आपके दिमाग में सबसे पहले पनीर का नाम आता है, तो आप अकेली नहीं हैं. ज्यादातर घरों में दूध फटने के बाद उससे पनीर तैयार किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि फटे हुए दूध का इस्तेमाल सिर्फ पनीर बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि कई तरह की मीठी और नमकीन डिशेज तैयार करने में भी किया जा सकता है. अगर दूध सही तरीके से फटा है और उसमें किसी तरह की खराब या तेज गंध नहीं आ रही है, तो इसे फेंकने के बजाय इन आसान तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है.आइये जानते हैं इसके और दूसरे इस्तेमाल.  

फटे दूध से बनाएं स्वादिष्ट मिठाई (Best Curdled Milk Uses)

फटे हुए दूध से आप घर पर कई तरह की मिठाइयां तैयार कर सकती हैं. इसके लिए फटे दूध को अच्छी तरह छानकर उसमें मौजूद ठोस हिस्से को अलग कर लें. इसमें चीनी, इलायची और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं. मिश्रण गाढ़ा होने पर इसे ठंडा करें और छोटे-छोटे टुकड़ों या लड्डू के आकार में तैयार कर लें. यह झटपट बनने वाली मिठाई चाय के साथ भी परोसी जा सकती है.

तैयार करें सॉफ्ट चीज बॉल्स (Best Curdled Milk Uses)

फटे दूध से आप स्वादिष्ट चीज़ बॉल्स भी बना सकती हैं. दूध को छानने के बाद बचे हिस्से में थोड़ा नमक, काली मिर्च, हर्ब्स और कॉर्नफ्लोर मिलाएं. अब इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर इन्हें हल्का फ्राई या बेक किया जा सकता है. बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

फटे दूध से बनाएं पराठे की स्टफिंग

अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जी और पराठे खाकर बोर हो गई हैं, तो फटे दूध का इस्तेमाल पराठे की स्टफिंग में भी कर सकती हैं. फटे दूध के ठोस हिस्से को अच्छी तरह निचोड़कर इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन और मसाले मिलाएं. इस मिश्रण को आटे में भरकर पराठा तैयार करें. इससे पराठे का स्वाद भी बढ़ेगा और खाने की चीज भी बर्बाद नहीं होगी.

बनाएं इंस्टेंट स्नैक

फटे दूध से एक आसान स्नैक भी तैयार किया जा सकता है. इसमें बेसन, मसाले, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर छोटे-छोटे पकौड़े बनाए जा सकते हैं. इन्हें डीप फ्राई करने के बजाय एयर फ्रायर या अप्पे पैन में कम तेल के साथ भी पकाया जा सकता है. इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें.

मिठाई में भी कर सकती हैं इस्तेमाल

फटे दूध से बने ठोस हिस्से को चीनी और इलायची के साथ पकाकर आप मिठाई बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बिना मिलावट वाली बहुत स्वादिष्ट बनेगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H