शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के पंचशील नगर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न खाद्य पदार्थों के 7 नमूने जांच के लिए जब्त किए हैं।

ये भी पढ़ें: भिंड में नकली खाद का भंडाफोड़! 758 बोरी APS और DAP जब्त, राजस्थान और एमपी के कई जिलों तक जुड़े तार

पेयजल और साफ-सफाई पर भी उठे सवाल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने टीम के साथ रसोईघर की जांच की। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में साफ-सफाई और खाद्यान्न सामग्री तो उपलब्ध मिली लेकिन छात्राओं ने पेयजल की गुणवत्ता, कमरों की साफ-सफाई और चौकीदारों के व्यवहार को लेकर कई तरह की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कूच से पहले NSUI पर पुलिस की कार्रवाई! अनूपपुर में जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

वार्डन को दी गई सख्त हिदायत

विभाग ने छात्रावास की वार्डन मनीषा चौधरी को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और भोजन की स्वच्छता पूरी तरह से बनाए रखने की समझाइश दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m