संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की मेजबानी राजधानी भोपाल का सतगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र करेगा। यह समिट जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। आयोजन को भव्य और सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयारियां और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की योजनाएं बनाई गई हैं।

ये भी पढ़ें: ‘स्मार्टगिरी’ पड़ी भारी: कान में फोन… हाथ से गई गाड़ी और कट गया 4500 का भारी-भरकम चालान!

कनेक्टिविटी में सुधार: बनेगी फोरलेन सड़क और 4 नए हेलीपैड

उद्योगपतियों, विदेशी प्रतिनिधियों और VVIP मेहमानों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सतगढ़ी को शहर के प्रमुख मार्गों और राजा भोज एयरपोर्ट से सीधे जोड़ा जाएगा:

कोलार रोड का चौड़ीकरण: कोलार रोड से सतगढ़ी तक मौजूदा सिंगल लेन सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा।

हेलीपैड का निर्माण: VVIPs की डायरेक्ट आवाजाही के लिए सतगढ़ी में 4 नए हेलीपैड बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: PDS गेहूं में मिट्टी-कचरे की शिकायत के बाद प्रशासन सख्तः अब SDM करेंगे राशन दुकानों की जांच

15 दिन पहले चमकेगा कोलार और आसपास का इलाका

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत से करीब 15 दिन पहले ही कोलार रोड और उसके आसपास के पूरे इलाके का विशेष सुंदरीकरण किया जाएगा, ताकि भोपाल में आने वाले निवेशकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m