शिखिल ब्यौहार, भोपाल। भुवनेश्वर में आयोजित ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर इंडिया’ में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) भोपाल की एथलीट पूजा ओला ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया।
भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव: सोमवार से सड़कों पर उतरेंगी 10 नई PM ई-बसें, 3 नए रूट भी जुड़े
4:17.24 के समय के साथ हासिल किया पहला स्थान
प्रतिस्पर्धा के दौरान पूजा ओला ने शुरुआत से ही अपनी लय और गति पर बेहतरीन पकड़ बनाए रखी। दौड़ के अंतिम और निर्णायक चरण में उन्होंने अपनी गति को और तेज करते हुए 4:17.24 का समय निकाला और अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए रेस को शीर्ष स्थान पर समाप्त किया।
MP बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति: कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने उठाए सवाल, आदेश वापस लेने की मांग
SAI क्षेत्रीय निदेशक ने दी बधाई
पूजा ओला की इस स्वर्णिम सफलता पर साई मध्य क्षेत्रीय केंद्र (CRC) भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पूजा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि साई भोपाल और पूरे भारतीय एथलेटिक्स जगत के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
बलराम कृषि महोत्सव पर हंगामा: मंच पर पीछे बैठाने से भड़कीं महिला जनप्रतिनिधि, विधायक को करनी पड़ी मान-मनौव्वल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

