हेमंत शर्मा, इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे से ठीक पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में उनके विरोध में पोस्टर देखे गए हैं। देर रात अज्ञात लोगों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों ने शहर के राजनीतिक माहौल में गर्माहट ला दी है।

पोस्टर पर लिखा- ‘झूठ की गूंज

कॉन्स्टिट्यूशन और राजनीतिक सरगर्मी के बीच इंदौर में आज राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है, जिसके तहत उन्हें ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिरकत करनी है। हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने या उनके आगमन से पहले ही शहर के कई चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगे इन पोस्टरों ने राजनीतिक गलियारों का ध्यान खींच लिया है। पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में ‘झूठ की गूंज’ लिखा गया है, जिसे सीधे तौर पर उनके कार्यक्रम और बयानों पर तंज माना जा रहा है।

Rahul Gandhi MP visit: राहुल गांधी के दौरे का शेड्यूल जारी, कार्यक्रम से पहले MP पुलिस पर पवन खेड़ा का तीखा हमला

राजनीतिक प्रतिक्रिया और सुरक्षा

प्रशासनिक हलचल: देर रात लगे इन पोस्टरों के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हो गई है। कांग्रेस का रुख: स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे विपक्षी दलों की ओछी मानसिकता और डर करार दिया है, वहीं सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन हल्की बारिश के आसार, चक्रवाती तंत्र सक्रिय; अब तक 89% कोटा पूरा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m