शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुरा थाना क्षेत्र की पॉश महिंद्रा फेस-वन कॉलोनी में पड़ोसी की जमीन और प्लांट पर कब्जा करने के नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के रिटायर्ड डीएसपी (DSP) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी पर अपने भाई के साथ मिलकर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता अनुराग गर्ग ने इस पूरे फर्जीवाड़े की शिकायत भोपाल क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, शाहपुरा स्थित महिंद्रा फेस-वन कॉलोनी में जमीन और प्लांट पर कब्जा जमाने के लिए आईबी के रिटायर्ड डीएसपी (DSP) रविंद्र डोंगे और उनके भाई मनोज डोंगे ने मिलकर सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।
एमपी में मौसम की दोहरी चाल: शहडोल-रीवा संभाग में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में खिली रहेगी धूप
फर्जी बंटान दस्तावेज का खेल
जांच में सामने आया कि रिटायर्ड डीएसपी रविंद्र डोंगे ने अपनी जमीन के ठीक बगल वाली जमीन को अवैध तरीके से हड़पने के लिए फर्जी बंटान (Partition) दस्तावेज तैयार करवाए। आरोपियों ने इन्हीं जाली कागजातों के आधार पर पड़ोसी की जमीन पर अपना मालिकाना हक जताना शुरू कर दिया और प्लांट पर कब्जा करने का प्रयास किया।
होटल में खाने को लेकर खूनी संघर्षः सीने में चाकू लगने से युवक की मौत, दो घायल, सीसीटीवी
आईबी के सेवानिवृत डीएसपी रविंद्र डोंगे
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, जिसमें फर्जीवाड़ा पुख्ता साबित हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईबी के रिटायर्ड डीएसपी रविंद्र डोंगे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में उनके भाई मनोज डोंगे की संलिप्तता और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

