Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने कानून व्यवस्था को सुद्दढ़ बनाए रखने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार और पुलिस मुख्यालय ने यह बड़ा कदम उठाया है। कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के 27 अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग की गई है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
कई बड़े अधिकारियों का हुआ तबादला
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए निर्देश में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई स्तर के दर्जनों अधिकारियों को नई जगहों पर पोस्टिंग दी गई है। त्योहारी सीजन और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से इस प्रशासनिक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। ट्रांसफर व पोस्टिंग के साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने को भी कहा गया है, जिससे कामकाज में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए।
बता दें कि यह फैसला कल रविवार 11 अक्टूबर को हुई स्थानांतरण समिति की बैठक के बाद लिया गया है। बैठक में अलग-अलग जिलों में तैनात अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करने के बाद यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।
संजय कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की जिम्मेदारी
जारी अधिसूचना के अनुसार, संजय कुमार झा को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना पदस्थापित किया गया है। वहीं, सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की कमान सौंपी गई है। जबकि अजय कुमार सिंह को विशेष शाखा से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल (STF), पटना बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट:-



ये भी पढ़ें- Bihar Today Weather: बिहार के 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानें कब होगी मानसून की विदाई?

