Bihar Today Weather: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज सोमवार (12, अक्टूबर) को राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं, पश्चिमी- उत्तर पश्चिमी के 8 जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बाकी के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी पटना समेत ज्यादातर जिलों में दिनभर आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।

इन 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पश्चिमी- उत्तर पश्चिमी के 8 जिलों में स्थानीय मौसमी बदलाव के कारण बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, सारण और सीवान में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान मुंगेर और खगड़िया में हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं, कैमूर राज्य का सबे गर्म जिला रहा। आज सोमवार को बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का अनुमान जताया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी पटना का मौसम

राजधानी पटना की बात करे तो आज का मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में अधिकतर समय आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से जिले में बारिश को लेकर किसी भी प्रकार का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। दिन के समय तेज धूप निकलने के साथ ही सुबह और रात के समय मौसम के सुहावना बने रहने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बिहार से मानसून की विदाई जल्द

बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। पिछले एक सप्ताह से मानसून की वापसी रेखा सुपौल से होकर गुजर रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे बिहार से विदा हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’