कुंदन कुमार, पटना। बिहार में सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को होगा। कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांदी मैदान में तैयारियां की जा रही है, जहां राज्यपाल सय्यद अता हसनैन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने सीएम और जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।
50-50 फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा
बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार 7 मई को भाजपा से 12 ,जदयू के 11 लोजपा आर के 2 रालोमो और हम पार्टी से एक-एक मंत्री पद की शपथ लेंगे। फिलहाल छह मंत्री का सीट खाली रखा जाएगा। बता दें कि रविवार 3 मई को सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर थे। अपने दिल्ली दौरे पर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी, जिसमें अमित शाह से मुलाकात सबसे अहम रही। सूत्रों के अनुसार शाह से मुलाकात के बाद ही बिहार में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर फाइनल मुहर लगी।
गृह विभाग पर विजय सिन्हा की नजर
दरअसल कैबिनेट विस्तार से पहले एनडीए में खींचतान और सियासी उठापटक जारी है। सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम का पद जाने के बाद बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा की नजरें गृह विभाग पर टिकी हुई है। इससे कम में वह किसी भी पद को लेने के लिए राजी नहीं हैं। वहीं, सीएम सम्राट चौधरी और जदयू की भी नजर गृह विभाग पर है। गौरतलब है कि 2025 के चुनाव में जीत के बाद, जब नीतीश कुमार सीएम बने तो बीजेपी ने अपने पास गृह विभाग रख लिया। यह पहला मौका था, जब नीतीश कुमार ने सीएम रहते हुए गृह विभाग अपने पास न रखा हो। वहीं, अब जब बीजेपी का सीएम है, तो जदयू की भी नजरें गृह विभाग पर टिकी हुई हैं।
सरकार में भाजपा की पकड़ मजबूत
इस बार सरकार में भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए भाजपा ने न केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है, बल्कि स्पीकर और गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी अपने पास रखे हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह और जदयू नेतृत्व के बीच इन विभागों को लेकर डील पहले ही फाइनल हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather Today: पूरे बिहार में भीषण वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, अगले 72 घंटे बेहद ही संवेदनशील
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

