कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई
आज जद (यू) राज्य कार्यालय में एक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के मंत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक सीधे मंत्रियों के समक्ष अपनी शिकायतें और सुझाव रख सकेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।
राजद प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज राजद राज्य कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 1 बजे किया गया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता समसामयिक राजनीतिक मुद्दों, जनहित से जुड़े विषयों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। इस दौरान राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और प्रमुख मुद्दों पर राजद अपना आधिकारिक पक्ष मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखेगा।
कांग्रेस पार्टी बैठक
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक उच्चस्तरीय संगठनात्मक बैठक 12 बजे बुलाई गई है। इस बैठक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं मौजूद रहकर संपूर्ण कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, संगठनात्मक मजबूती और जनसमस्याओं को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन या अभियानों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।


