Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (9 अगस्त 2026) की खबरों में Delhi Metro ने रचा इतिहास; अरविंद केजरीवाल बोले- CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे; पुरानी दिल्ली में फिर दौड़ सकती है ट्राम; दिल्ली की सड़कों पर भीख नहीं मांगेंगे बच्चे प्रमुख रहा।

1. Delhi Metro ने रचा इतिहास
रिकॉर्ड बनाने के लिए मशहूर दिल्ली मेट्रो ने अब एक और नया इतिहास रच दिया है। दिल्ली मेट्रो ने समय की पाबंदी (Punctuality) और भरोसे (Reliability) के मामले में दुनिया के 3 सबसे बड़े मेट्रो सिस्टम को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेनों की पंक्चुअलिटी और विश्वसनीयता के मामले में दिल्ली मेट्रो ने हांगकांग मेट्रो (Hong Kong Metro), पेरिस मेट्रो (Paris Metro) और न्यूयॉर्क सबवे (New York Subway) जैसे कुछ सबसे मशहूर मेट्रो नेटवर्क को पीछे छोड़ दिया है।

2. अरविंद केजरीवाल बोले- CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे
PM नरेंद्र मोदी पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विवादित बयान दिया है. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो पोस्ट किया. केजरीवाल ने कहा कि CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे. बीजेपी ने कहा कि ये अरविंद केजरीवाल की घटिया सोच है. बीजेपी नेता और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भारत के 3 बार के चुने हुए प्रधानमंत्री के बारे में अरविंद केजरीवाल जिस तरह की माओवादी भाषा में बोल रहे हैं वो उनकी ‘विद्रोह क्रांति’ का प्रतीक नहीं, बल्कि नैतिक और भाषाई दिवालियापन की अंतिम चीख है.

3. पुरानी दिल्ली में फिर दौड़ सकती है ट्राम
63 साल बाद एक बार फिर पुरानी दिल्ली में ट्राम दौड़ सकती है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में 63 साल बाद ट्रैकलेस ट्राम सेवा शुरू करने की योजना पर सरकार विचार कर रही है। इस बार ट्राम के लिए सड़क पर अलग से ट्रैक बिछाने के बजाय ट्रैकलेस ट्राम चलाने का प्रस्ताव है। इसके चलने से ऐतिहासिक क्षेत्रों में पर्यटन और संकरी सड़कों पर परिवहन को रफ्तार मिलेगी।

4. दिल्ली की सड़कों पर भीख नहीं मांगेंगे बच्चे
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल, चाक-चौराहों, मेट्रो स्टेशन और बाजारों में भीख मांगते बच्चों को देखना आम बात है। अब भिखारी बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक सीएम रेखा गुप्ता ने की फुलप्रूफ तैयारी की है। इसके बाद दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते बच्चे नहीं दिखेंगे। दिल्ली की रेखा सरकार ने ऐसे बच्चों के लिए कैंपेन शुरू करने का एलान किया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सौरभ भारद्वाज का दावा- दिल्ली सरकार बना रही थी 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले की योजनाः आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर चावल घोटाले का आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले की योजना बना रही थी। सौरभ भारद्वाज ने रविवार को एक वीडियो जारी कर यह दावा किया कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने 22000 करोड़ रुपये के सब्सिडी वाले चावल के घोटाले की योजना बनाई थी, जो 3 साल तक चलने वाली थी। (पूरी खबर पढ़े)
AAP ने नई छात्र विंग बनाईः AAP पार्टी ने दिल्ली में अपने छात्र विंग को मजबूती देने के लिए नई टीम की घोषणा की है. सौरभ भारद्वाज को दिल्ली इकाई की कमान सौंपी है. AAP पार्टी दिल्ली में फिर से कैंपस राजनीति में अपनी पकड़ बनाने के लिए जोर दे रही है. इसी के तहत पार्टी की ओर नई टीम की घोषणा सोशल मीडिया एक्स पर दी गयी है. लगातार चुनावी हार और लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के कारण पुराना छात्र संगठन कैंपस से गायब हो गया था. (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली टू बिहारः छठ महापर्व बिहार और पूर्वोत्तर यूपी जाने वाले लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए बिहार सरकार, दिल्ली सरकार और डीटीसी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। छठ महापर्व पर DTC बिहार के लिए स्पेशल बसें (Chhath Puja Special Bus) चलाएगी। डीटीसी बिहार के 6 शहरों के लिए 70 स्लीपर बसें चलाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) जल्द ही बिहार सरकार (Bihar Government) के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने जा रही है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


