Bihar Top News Today : बिहार (BIHAR) में आज 14 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

समाधान करने नहीं समस्या देने आई है सरकार- तेजस्वी

पटना में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि, यह जो मौजूदा सरकार है, यह समस्या का समाधान करने नहीं आई है बल्कि और समस्या देने के लिए आई है। भ्रष्टाचार, अपराध बढ़ाने के लिए आई हुई है। इनको बिहार की जनता या काम से कोई मतलब नहीं है, केवल अपना तिजोरी को भरना है और बिहार सरकार का खजाना खाली करना है। ये लोग बिहार को बर्बाद कर दिए हैं, आज सब लोग परेशान हैं, महंगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं। इन्होंने सब बर्बाद कर दिया है बिहार में बचा कुछ नहीं है और जो कुछ बचा है वो वे लूट रहे हैं। पढ़े पूरी खबर……………….

कैबिनेट बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज (15, सितंबर) मंगलवार को चल रही कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त हो चुकी है। सम्राट कैबिनेट की इस बैठक (Samrat Cabinet Meeting) में शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और प्रशासनिक से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। पढ़ें पूरी खबर………..

पैसे के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद मोहल्ले में एक नशेड़ी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने आई अपनी मां पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनकी बड़ी संतान 25 वर्षीय मोहम्मद अरमान है। मृतक मूल रूप से सीवान के रहने वाले थे और समस्तीपुर स्थित अपनी ससुराल में मकान बनाकर रह रहे थे। पढ़ें पूरी खबर……………..

सीएम सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे 7-7 हजार

बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए आज मंगलवार (15, सितंबर) को राहत की बड़ी पहल की गई। सीएम सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित आनुग्रहिक राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 7-7 हजार रुपये की राहत राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इस मौके पर सीएम सम्राट ने डीबीटी के माध्यम से कुल 579.23 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि के अंतरण का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर………………

जन सुराज ने बढ़ाई महागठबंधन और NDA की टेंशन

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव ने राज्य का सियासी पारा चढ़ा दिया है। राजद (RJD) और जदयू (JDU) के बाद अब सबकी निगाहें प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ पर टिक गई हैं। इस चुनाव को जन सुराज के पहले बड़े राजनीतिक इम्तिहान के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आठ में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस चुनाव का सबसे बड़ा रोमांच जन सुराज के उम्मीदवारों का ऐलान है। पार्टी ने 20 सितंबर को सभी संबंधित सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर………………

बिहार में आई बाढ़ पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार में इन दिनों कुदरत का कहर बुरी तरह टूट पड़ा है, जिससे राज्य के कई हिस्से विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि हुई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर संकट की घड़ी में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और प्रशासनिक मशीनरी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से युद्धस्तर पर काम करने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में आई इस विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल समय में बिहार की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। पढ़ें पूरी खबर…………..

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

मोतिहारी में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड में स्थानीय पुलिस को एक बहुत बड़ी और अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस जघन्य कांड के कथित मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर संदीप कुमार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) से धर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच मोतिहारी लाया गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य बदमाशों में हड़कंप मच गया है। पढ़ें पूरी खबर………..