Bihar Top News Today 17 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 17 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………
बाल-बाल बचे CM सम्राट चौधरी!
सीएम सम्राट चौधरी आज नालंदा दौरे पर थे। हालांकि नालंदा दौरे पर गए सीएम सम्राट चौधरी के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल जिस समय मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंडिंग कर रहा था, उसी दौरान एक पक्षी अचानक उनकी हेलीकॉप्टर के बेहद करीब आ गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ के चलते यह बड़ा हादसा टल गया और सीएम सम्राट का हेलीकॉप्टर सुरक्षित लैंड कराया गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। हालांकि सीएम सम्राट चौधरी समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर……….
चार सिर कटी लाश का खुला राज खुला
कैमूर जिले के रामगढ़ थाने में मिली चार सिर कटी लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना को मृतक कृष्ण मुरारी के सगे दो भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, एक देशी कट्टा, तीन गोली, स्कूटी और एक फाइटर बरामद किया है। बता दें कि इस चर्चित हत्याकांड की जांच के लिए मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी, एफएसएल, डॉग स्कॉवड की टीम ने यह सफलता पाई है। पढ़ें पूरी खबर………..
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज रविवार (17 मई) को मोतिहारी पहुंचे, जहां सदर प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर गांव में दिवंगत राजद नेता सुरेश यादव के प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, आज हम यह भी ऐलान करते हैं कि बिहार में ज्यादा दिन तक भाजपा की सरकार नहीं चलने वाली है। तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जानबूझकर एक समाज के एक जाति के लोगों को टारगेट करके सरकार उनका एनकाउंटर करवा रही है। पढ़ें पूरी खबर……….
सीएम सम्राट से मिले गौतम अदाणी
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज रविवार (17 मई) को सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गौतम अदाणी संग मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पढ़ें पूरी खबर………..
विश्व प्रसिद्ध मलमास मेले का शुभारंभ
सीएम सम्राट चौधरी ने आज 17 मई को नालंदा के राजगीर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध मलमास मेला-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मकुंड परिसर में पूजा-अर्चना की तथा महाआरती कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और जदय विधायक श्रवण कुमार भी मौजूद थे। 15 जून 2026 तक चलने वाले इस विश्व प्रसिद्ध मेले में इस वर्ष 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर……….
बिहार में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगा अडाणी ग्रुप
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी रविवार को पहली बार बिहार के सारण जिले पहुंचे। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान उन्होंने बिहार के विकास के लिए एक बड़ी घोषणा की। गौतम अडाणी ने एलान किया कि अडाणी ग्रुप आगामी 2 से 3 वर्षों के भीतर बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ का भारी-भरकम निवेश करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पावर और रोड से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम पहले से ही गति पकड़ चुका है। पढ़ें पूरी खबर……..
सनकी आशिक ने घोंटा नवविवाहिता का गला
मोतिहारी जिले से एक वारदात सामने आई है। यहां एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका (जिसने हमेशा उसके प्रस्ताव को ठुकराया) की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चीखते हुए कहा, जब तुम मेरी नहीं हो सकीं, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। यह सनसनीखेज घटना बीजधारी थाना क्षेत्र के बथना पाण्डेय टोला की है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी मदन मुखिया की 20 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 18 दिन पहले ही हुई थी। पढ़ें पूरी खबर………..
गिरिराज सिंह का विवादित बयान
केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट में गिरिराज सिंह ने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी आज नहीं तो कल इस बात को स्वीकार कर लेंगे कि वह मूल रूप से हिंदू हैं। सिंह के इस तीखे बयान ने देश के राजनीतिक गलियारों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…….

