Bihar Today Weather: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ दिख रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने आज 30 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है। इस दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही पूर्वी बिहार और चंपारण के हिस्सो में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि खराब मौसम के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

20 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

आज की बात करे तो मौसम विभाग ने आज रविवार (30, अगस्त) को लगभग 20 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बेगूसराय, खगड़िया, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, गया, भोजपुर, सिवान, जहानाबाद, पटना, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, भागलपुर, मुंगेर, गोपालगंज, लखीसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी।

लोगों से सर्तक रहने की अपील

इसके अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिसमें लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। यह सिलसिला 2-3 सितंबर तक जारी रह सकता है। मौसम के खराब होने के दौरान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा, जिसे लेकर विभाग ने इस दौरान लोगों को सर्तक और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही लोगों को मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के तटीय इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो गया है, जिसे मौसम में हुए इस बदलाव की मुख्य वजह बताया जा रहा है। इसके असर से यहां कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से मानसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं और आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, आज से धरने पर बैठेगा वायरल बॉय आदित्य राज