Bilaspur News Update : बिलासपुर. तिफरा ईडब्ल्यूएस कालोनी के तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर युवक की मौत के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने घायल युवती का बयान लिया है. युवती ने पुलिस को बताया है कि दोनों ने शराब पी थी, मृतक उसका हाथ पकड़कर छत की ग्रिल पर बैठा था, बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिरने लगा, उसने बचाने की कोशिश की तो दोनों नीचे गिर गए.

22 अप्रैल की रात तिफरा ईडब्ल्यूएस कालोनी के तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर यदुनंदन नगर निवासी चिरंजीव उर्फ चिंटू पाण्डेय की मौत हो गई थी. वहीं उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था. युवती की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है. परिजन ने उसे सिम्स से रिफर कराकर सिविल लाइन क्षेत्र के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है. 23 अप्रैल को सिरगिट्टी पुलिस ने निजी हास्पिटल में जाकर घायल युवती का बयान दर्ज किया है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से मृतक के साथ रिलेशनशिप में थी. 22 अप्रैल की रात 1.30 बजे मृतक ने शराब पीने के बाद फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया. उसके बाद वह उसे लेकर लेकर होटल गया. होटल में पैसा अधिक लगने से कुछ घण्टे समय बिताने के लिए वे कालोनी में बने मकान की छत पर चले गए थे. छत में दोनों ने शराब पी. उसके बाद नशे में मृतक उसका हाथ पकड़कर छत की ग्रिल पर बैठ गया. बैलेंस बिगड़ने पर वह गिरने लगा. उसने बचाने की कोशिश की किन्तु मृतक ने उसका हाथ जोर से पकड़कर रखा था, जिससे दोनों नीचे गिर गए और बेहोश हो गए. आधा घण्टा बाद उसे होश आया तो उसने मृतक को उठाने की कोशिश की, किन्तु वह खुद नहीं उठा पा रही थी. उसने कालोनी के लोगों से मदद मांगी, किन्तु कोई मदद करने के लिए नहीं आया. कुछ देर बाद पुलिस आई और दोनों को सिम्स लेकर गई.

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज

बिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति बैठक 24 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में होगी. बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, अनुबंधित कार्यों की समय सीमा में वृद्धि, समूह जल प्रदाय योजनाओं की अनुबंधित देयकों की भुगतान और समय विस्तार पर चर्चा होगी. इसके साथ ही संशोधित स्वीकृति, सपोर्ट एवं जल गुणवत्ता से संबंधित सामग्री क्रय, जिला तकनीकी इकाई के लिए समिति गठन और केएमएल फाइल तैयार करने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी. हर घर जल के तहत एफएचटीसी के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अंतर, गर्मी के मौसम में 4 वाहनों की व्यवस्था एवं यूनिट विजिट, सीआईआरपी एवं स्रोत स्थायित्व की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया जाएगा.

HDFC बैंक राछाभांठा में खुले थे 6 म्यूल अकाउंट, 20.40 लाख की साइबर ठगी

जांजगीर-चांपा. एचडीएफसी बैंक राछाभांठा में फर्जी तरीके से 6 म्यूल अकाउंट खोलने और 20.40 लाख की साइबर ठगी के मामले के चार एकाउंट होल्डर फरार बताए जा रहे हैं. मामले में बैंककर्मी, दुकानदार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. बताते चलें कि एचडीएफसी बैंक शाखा राछाभाठा, नवागढ़ के 6 बैंक खातों में 12 नवंबर 2023 से 24 सितंबर 2024 तक साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त कुल 20,40,244 की राशि जमा की गई थी. गिरफ्तार आरोपी ननकी गौड़ ने बताया कि गांव के तुलसी गौड़ के साथ मिलकर उसने लक्ष्मी वस्त्रालय के दुकानदार राजेश्वर साहू और एचडीएफसी बैंक में काम करने वाले टीकाराम श्रीवास के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को पैसे का प्रलोभन दिया. आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर बहला-फुसलाकर फर्जी तरीके से एचडीएफसी बैंक में खाते खुलवाए गए. इन म्यूल अकाउंट में साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता था जिसे टीकाराम श्रीवास व राजेश्वर साहू कमीशन पर निकालते थे. भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से 13 अप्रैल को रेंज साइबर सेल जांजगीर को म्यूल अकाउंट के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई. सूचना की तस्दीक पर थाना नवागढ़ में धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 (2) ख, 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के बाद खाताधारक 25 वर्षीय ननकी गौड़ पिता लखन गौड़ निवासी राछाभाटा, 21 वर्षीय गौतम देवांगन पिता रामनारायण देवांगन निवासी बिर्रा, 29 वर्षीय एचडीएफसी बैंककर्मी टीकाराम श्रीवास पिता भागीरथी श्रीवास निवासी मुड़पार, 31 वर्षीय दुकानदार राजेश्वर साहू पिता बंशी लाल साहू निवासी ठाकुरदिया को 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर गवाहों के समक्ष जब्ती की कार्रवाई की गई. आरोपियों को जेएमएफसी न्यायालय नवागढ़ में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है. प्रकरण में 4 अन्य खाताधारक आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पतासाजी जारी है.

विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सचिव संघ का प्रदर्शन

तखतपुर. छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव संघ तखतपुर ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर सांकेतिक हड़ताल की. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि, पंचायत सचिवों पर लगातार शासकीय योजनाओं में अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है.

विशेष रूप से आवास योजना में प्रगति लाने एवं प्रत्येक पंचायत में 50 सोख्ता गड्ढे बनवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है. इसके साथ ही विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में अतिरिक्त राशि भुगतान के लिए भी दबाव बनाया जाता है, जिससे सचिवों को मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. संघ के अध्यक्ष तुलसी ध्रुव ने यह भी आरोप लगाया कि, 15 वर्ष की सेवा पूर्ण – होने के बाद भी एरियर भुगतान, पदोन्नति एवं उपादान जैसे लाभनहीं दिए गए हैं, वहीं उनकी परिवीक्षा अवधि भी अब तक समाप्त नहीं की गई है. इस संबंध में जनपद पंचायत तखतपुर एवं जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इन्हीं समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सचिव संघ ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया. इस अवसर पर अश्वनी लहरे, देवदास मानिकपुरी कृष्ण कुमार कौशिक, लाल जी कौशिक, सतीश कुमार, सत्य प्रकाश साहू, दुर्गा प्रसाद मरावी, ईश्वर प्रसाद कौशिक, महेंद्र कुमार कौशिक, मुकेश कुमार कौशिक, धर्मेंद्र कुमार पटेल, मनमोहन साहब टंडन नितेश कुमार नागेसी, अनीता मानिकपुरी विक्रम मरकाम, सूरज कुमार केवट, रमेश कुमार पटेल, रोशनी रात्र, बलिराम नेताम, ध्रुव कुमार कश्यप, हरप्रसाद भास्कर, हेमलाल बंजारे, कृष्ण दास, राधे लाल चतुर्वेदी, कोसले, ओमप्रकाश श्रीवास, परशराम मरावी, राजकुमार सिंगर, रामलाल सिंगरौल, मंगल सिंह ध्रुव, युवराज बंजारे, राजेश्वरी साहू, रोशनी रातें, साधना जगत, सुभा साहू, पूर्णिमा पांडे, अनीता मानिकपुरी, संतोषी कश्यप, साधना कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे.

जनपद पंचायत तखतपुर एवं जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इन्हीं समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सचिव संघ ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया. इस अवसर पर अश्वनी लहरे, देवदास मानिकपुरी कृष्ण कुमार कौशिक, लाल जी कौशिक, सतीश कुमार, सत्य प्रकाश साहू, दुर्गा प्रसाद मरावी, ईश्वर प्रसाद कौशिक, महेंद्र कुमार कौशिक, मुकेश कुमार कौशिक, धर्मेंद्र कुमार पटेल, मनमोहन साहब टंडन नितेश कुमार नागेसी, अनीता मानिकपुरी विक्रम मरकाम, सूरज कुमार केवट, रमेश कुमार पटेल, रोशनी रात्र, बलिराम नेताम, ध्रुव कुमार कश्यप, हरप्रसाद भास्कर, हेमलाल बंजारे, कृष्ण दास, राधे लाल चतुर्वेदी, कोसले, ओमप्रकाश श्रीवास, परशराम मरावी, राजकुमार सिंगर, रामलाल सिंगरौल, मंगल सिंह ध्रुव, युवराज बंजारे, राजेश्वरी साहू, रोशनी रातें, साधना जगत, सुभा साहू, पूर्णिमा पांडे, अनीता मानिकपुरी, संतोषी कश्यप, साधना कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे.