प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश के आलोट से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने हिंदू मंदिरों की संपत्ति और उनके प्रबंधन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ‘भारतीय मंदिर संपदा : शोषण और समाधान – एक विवेचन’ शीर्षक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देश में ‘सनातन बोर्ड’ बनाने की पुरजोर मांग की है। उनके इस वीडियो से मंदिर प्रबंधन और धार्मिक संपत्तियों के अधिग्रहण को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट से बढ़ी सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा विधायक ने कहा कि मंदिरों को राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त कर हिंदू समाज और सनातन परंपरा को वापस सौंपा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि दान की समृद्ध परंपरा से बने हिंदू मंदिर हमेशा से आर्थिक और सामाजिक संपन्नता का केंद्र रहे हैं, लेकिन सरकारी नियंत्रण के कारण इनकी संपत्तियों का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें: जनसुनवाई में बुजुर्ग की मौत पर बवाल: BJP नेता ने प्रशासन पर किया हमला, कहा- समस्या का समाधान पहले ही हो जाता तो…

उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन की मांग करते हुए वक्फ बोर्ड की तर्ज पर या हिंदू धर्म की व्यवस्थाओं को सुचारू चलाने के लिए एक स्वायत्त ‘सनातन बोर्ड’ गठित करने की वकालत की। साथ ही मंदिरों का प्रबंधन हिंदुओं को मिलने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें: राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर 100 मासूम! उफनती नदी पार करने का खौफनाक वीडियो वायरल

विधायक का मानना है कि मंदिरों की संपत्ति और प्रबंधन पर केवल सनातन धर्मावलंबियों का अधिकार होना चाहिए, ताकि मंदिरों के धन का उपयोग धर्म, संस्कृति और समाज कल्याण के कार्यों में हो सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m