संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस से मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपा की टेंशन बढ़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर मंथन करने के लिए सीएम हाउस में बैठक आयोजित की। माना जा रहा है कि इस बैठक में भीतरघात करने वालों और हार के जिम्मेदार लोगों पर अब पार्टी कड़ा एक्शन ले सकती है। 

आशुतोष ने पार्टी को दिए भीतरघात के सबूत

सूत्रों के अनुसार दतिया जिला कार्यकारिणी भंग की जाएगी। साथ ही दतिया के जिलाध्यक्ष को भी हटाया जाएगा। वहीं कई नेताओं का पार्टी से निष्कासन भी तय माना जा रहा है। जिले के कई पार्षदों पर भी निष्कासन होगा। अगले कुछ घंटे में कार्रवाई होगी। आशुतोष तिवारी ने भीतरघात के पार्टी को सबूत दिए हैं।

हार की समीक्षा के लिए समिति का गठन

दतिया में हार की समीक्षा के लिए दो सदस्य समिति का गठन किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और अंबाराम कराड़ा हार की समीक्षा  करेंगे। मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे 6 मंत्रियों से मंडलवार रिपोर्ट भी मांगी गई है।

सूत्रों के हवाले से खबर यह है कि दतिया के 18 पार्षदों के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। दिल्ली को आज समीक्षा की विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच दिनभर मंथन होगा। बीजेपी के पास कई सबूत भी पहुंचाए गए। मुंबई से लौटने के बाद सीएम हाउस में फिर चुनिंदा संगठन पदाधिकारी की बैठक हो सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m