संदीप शर्मा, विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय और यादव समाज के लोगों के बीच भारी विवाद का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में भैंस के बच्चे के घायल होने के बाद मामला इतना बिगड़ा कि पत्थरबाजी और मारपीट हो गई। गुस्साए लोगों ने थाने के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
मोटरसायकिल से भैंस के बच्चे से टक्कर
चश्मदीद राममोहन यादव और सुरेश यादव ने बताया कि रात 8 साढ़े आठ बजे इमलानी रोड सांकलोन चौराहे के पास मोटरसायकिल से भैंस के बच्चे से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर तीन मुस्लिम समाज के युवक सवार थे l टक्कर से भैंस का बच्चा घायल हो गया जिसको लेकर एक परिवार और मोटरसाइकिल सवारों के बीच कहासुनी चल रही थीं, उसी समय मोटरसाइकिल सवारों ने कॉल कर अपने अन्य साथियों को बुला लियाl तीन कारों में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और उतरते ही पथराव और मारपीट शुरू कर दीl
खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, पति की मौत, ढाई साल की बच्ची और
मलखान यादव को कार में जबरिया बैठाकर ले गए
रोड किनारे मकानों पर तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने एक व्यक्ति मलखान यादव को कार में जबरिया बैठाकर ले गए। खबर लगते ही यादव समाज के लोग इकट्ठा हुए और थाने का घेराव कर दिया। देर रात तक थाने के सामने बवाल चला। लोगों की मांग थी कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस के आश्वासनके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। फिलहाल वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। माहौल तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है।

