प्रदीप मालवीय, उज्जैन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर सोमवार तड़के धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें: कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस की कमान? 11 अधिकारियों का पैनल तैयार, रेस में ये IPS अफसर; देखें पूरी लिस्ट

नंदी हॉल में 2 घंटे बैठकर किए दर्शन

इंदौर में एक इवेंट में शामिल होने आए मधुर भंडारकर सुबह-सुबह बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। मधुर भंडारकर ने भस्म आरती में शामिल हुए और फिर चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया।

इसके बाद उन्होंने नंदी की पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना कही। वे करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में लीन रहे। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मधुर भंडारकर का स्वागत-सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी! प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला, कटा पैर; LIVE VIDEO आया सामने

‘यहां आकर मिलती है आत्मिक शांति’

दर्शन के उपरांत मीडिया से बातचीत में मधुर भंडारकर ने कहा कि मैं हर साल बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने आता हूँ। यहां आकर बहुत बड़ी आत्मिक शांति और संतुष्टि मिलती है। भस्म आरती के दौरान युवा पीढ़ी को बाबा के जयकारे लगाते और भक्ति में डूबते देख बहुत अच्छा लगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m