Bombay High Court Hearing On Imran Khan Leave India Notice: आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे और अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश पर बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इमरान खान के भारत छोड़ने के आदेश पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस के आदेश पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे से होगी।
दरअसल मुंबई पुलिस की ओर से भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद अभिनेता इमरान खान ने ‘लिव इंडिया नोटिस’ को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इमरान खान ने भारतीय संविधान के आर्टिकल 14 और 21 का जिक्र किया था। इमरान खान ने अपनी याचिका में ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर’ (FRRO) द्वारा भेजे गए नोटिस को ‘मनमाना’ और ‘गलत’ बताया था।
आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे और अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए इमरान खान को भारत छोड़ने आदेश दिया है। इमरान खान विदेशी होते हुए भी अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुआ था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। अब उन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने अदालत से मामले को सोमवार तक टालने का अनुरोध किया और मौखिक आश्वासन दिया कि तब तक अभिनेता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की मांग के समर्थन में आयोजित एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उस दौरान पुलिस ने इमरान खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। उसी शाम उन्हें रिहा भी दिया गया था। अब यह बात सामने आई है कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि वे अमेरिकी नागरिक हैं। उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है। मुंबई पुलिस ने इमरान खान को फॉरेनर्स एंड इमिग्रेशन कानून की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया। इस नोटिस को इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका दावा है कि ये नोटिस गैरकानूनी है और बिना किसी उचित कारण के गलतफहमी के आधार पर जारी किया गया है।
इमरान ने हिरासत में लिए जाने से पहले क्या कहा था?
वहीं ‘हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने क्लियर किया था कि उनकी कोई मांग नहीं है और वे किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। वहां अपनी मौजूदगी के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा था, “मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो इसी शहर में रहता है। मैं यहां यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज को क्यों दबाया जा रहा है। इसीलिए मैं यहां हूं. मैं ऐसी सिचुएशन में नहीं हूं कि किसी से कोई मांग कर सकूं। और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं, मैं यहां बस एक प्रतिनिधि के तौर पर हूं।
इमरान खान का करियर
वहीं इमरान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1988 में चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद फिर उन्होंने 2008 में ‘जाने तू… या जाने ना’ से डेब्यू किया था। उन्होंने ‘किडनैप’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘मटरू की बिजली का मन डोला’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘गोरी तेरे प्यार में’ जैसी फिल्में की। 2015 में उन्होंने फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

