दिल्ली सरकार के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल स्नातकोत्तर, डीएनबी और फेलोशिप की कुल 108 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, इस फैसले से राजधानी में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
कितनी सीटें बढ़ेंगी?
एमडी, एमएस, डीएनबी और फेलोशिप प्रोग्राम्स को मिलाकर कुल 108 नई सीटें शुरू करने की योजना है। प्रस्ताव के मुताबिक, एमडी (Doctor of Medicine) और एमएस (Master of Surgery) की 67 सीटें बढ़ाई जाएंगी, जबकि डीएनबी (Diplomate of National Board) की 36 सीटों का इजाफा किया जाएगा। इस तरह कुल 103 सीटें (MD, MS, DNB) जुड़ेंगी। इसके अलावा फेलोशिप प्रोग्राम के तहत 5 अतिरिक्त सीटें शुरू करने की योजना है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 108 सीटें हो जाएगी। फेलोशिप सीटों का वितरण भी तय किया गया है गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 3 सीटें दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) में 2 सीटें सरकार का मानना है कि इन सीटों में बढ़ोतरी से अधिक संख्या में छात्र विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
विभिन्न सरकारी मेडिकल संस्थानों में एमडी, एमएस और डीएनबी सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सबसे अधिक 35 सीटें मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में पहली बार मेडिकल स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है, जहां एमडी और एमएस की 24 सीटें प्रस्तावित हैं।
इसी क्रम में दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 4 सीटें और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस), जो गुरु तेग बहादुर अस्पताल से संबद्ध है, वहां भी 4 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इंदिरा गांधी अस्पताल में मेडिकल कॉलेज शुरू कर डीएनबी की 18 सीटें शुरू करने की योजना बनाई गई है। अन्य अस्पतालों में भी डीएनबी सीटों का विस्तार प्रस्तावित है, जिनमें दीप चंद बंधु अस्पताल – 8 सीटें, संजय गांधी अस्पताल – 4 सीटें, गुरु तेग बहादुर अस्पताल – 2 सीटें ,गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल – 2 सीटें ,भगवान महावीर अस्पताल – 2 सीटें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

