रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। एमपी के बुरहानपुर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर असीरगढ़ ले जाने के आरोप में पुुलिस ने दो युवकों और एक युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसे लेकर हिन्दू संगठन के पदाधिकारी शिकायतकर्ता परिवार के साथ कोतवाली थाने पहुंचे थे। पुलिस ने कहा मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: हेड कॉन्स्टेबल के बिस्तर में छिपा था जहरीला करैत सांप, डसने से बिगड़ी हालत, पुलिसकर्मी और AI ने बचाई जान

आरोप है कि कक्षा नौवीं की छात्रा को 15 अगस्त की सुबह स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। परिजन ने तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। दोपहर एक बजे वह घर वापस लौटने पर उसने बताया कि उसे एक युवक उसके ऑटो चालक दोस्त के साथ ऑटो में बैठाकर असीरगढ़ ले गया था जहां उसके साथ बदतमीजी की और उसे ऑटो में घुमाते रहे। 

यह भी पढ़ें: MP में सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी: आगर मालवा में पति-पत्नी की मौत, टीकमगढ़ में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की गई जान

दोपहर 12.30 बजे  युवक उसे नेहरू स्टेडियम लेकर पहुंचे। युवती ने बाथरूम जाने का कहकर ऑटो रूकवाया और उतरकर भागकर घर आ गई। सीएसपी विनोद सिंह कुश्वाह ने बताया नाबालिग को तीन लोग बहला फुसलाकर ले गए। बाद में लड़की जैसे तैसे बचकर आ गई। मुख्य आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे वह बताए जाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m