हेमंत शर्मा, इंदौर। Boyfriend Slit Girlfriend’s Throat: मध्य प्रदेश के इंदौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का ब्लेड से गला काट दिया और फिर खुद को घायल कर लिया। पुलिसकर्मियों ने युवक-युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: बिल्ली को बचाने गई 4 साल की मासूम को स्ट्रीट डॉग ने नोंचा; गंभीर हालत में सतना रेफर, PICU में भर्ती

पूरी घटना पलासिया थाना क्षेत्र की है जहां किसी बात को लेकर युवक ने युवती के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। गले पर गंभीर चोट के बाद खून से लथपथ हालत में युवती मदद के लिए दौड़ी। इस दौरान मौके से गुजर रहे ट्रैफिक जवानों ने उसे देखा और तुरंत मदद के लिए दौड़े। 

यह भी पढ़ें: दो गायों का शिकार… फिर ढाबे के पास दिखा बाघ, विधायक ने कलेक्टर, CCF-DFO को गश्त बढ़ाने दिए निर्देश

आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा, रवि मंडेलिया और वीरेंद्र भूरिया ने सूझबूझ दिखाई और रुमाल से युवती के गले पर पट्टी बांधी। इसके बाद ऑटो रुकवाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। 

उधर गर्लफ्रेंड पर हमला करने के बाद बॉयफ्रेंड ने खुद के गले पर भी ब्लेड से वार कर लिया जिसके बाद वह भी खून से लथपथ तड़प रहा था। आरक्षक रवि मंडेलिया और कृष्णा ने घायल बॉयफ्रेंड को भी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m