BPCL ने एक प्रीमियम एलपीजी उत्पाद भारतगैस लाइट ज़िप लॉन्च किया है. इसके तहत ग्राहकों को हल्का, जंग-रोधी और पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर, तुरंत नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा मिलेगी. यह सेवा मुंबई में लॉन्च हुई है और 15 अगस्त, 2026 तक 24 राज्यों के 100 शहरों में शुरू किया जाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक जगह से दूसरी जगह ले जाना. काफी हल्का होने के कारण बहुत ही आसान है.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह एक प्रीमियम LPG सर्विस है जिसमें तुरंत नया कनेक्शन लेने और तेजी से डिलीवरी पाने की सुविधा मिलती है.
BPCL ने कहा कि घरेलू LPG सिलेंडर लेने और उसकी डिलीवरी का तरीका तेजी से बदल रहा है. अब नया गैस कनेक्शन लेने के लिए लंबी प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. तुरंत नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा मिलेगी. Bharatgas Lite ZIP प्रोडक्ट को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय खन्ना ने डायरेक्टर (मार्केटिंग) शुभंकर सेन की मौजूदगी में लॉन्च किया गया है.
यह एक कंपोजिट LPG सिलेंडर है. यह स्टील के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है. खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे परिवारों के लिए यह सिलेंडर ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है.
कंपनी के अनुसार, इस सिलेंडर में गैस का लेवल देखने के लिए ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) बॉडी, अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स और आसान हैंडलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इससे गैस खत्म होने का पता पहले ही लग जाएगा और अचानक सिलेंडर खाली होने की परेशानी नहीं होगी.
BPCL की यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले HPCL ने Swiggy Instamart के साथ मिलकर ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की थी। इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु में की गई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

