हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शहर के व्यस्त इलाके में स्थित कलेक्टर कार्यालय के सामने एक कारोबारी के साथ बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। मामूली विवाद के बाद एक बदमाश कारोबारी की कार पर चढ़ गया और बोतल से कार का शीशा फोड़ दिया। पूरी घटना कारोबारी की पत्नी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE: ‘SP मेरा दोस्त है, कुछ नहीं कर सकते’, नशे में धुत युवक ने 5 लोगों को कार से मारी टक्कर, CCTV खंगाल रही पुलिस
जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अपनी पत्नी के साथ कार से आइसक्रीम खाने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी को कट लगने की बात को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कारोबारी की कार पर चढ़कर बोतल से सामने का कांच तोड़ दिया।
READ MORE: बड़ा हादसा: टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बदमाश की हरकत से घबराए कारोबारी ने मौके पर रुकने के बजाय अपनी कार सीधे रावजी बाजार थाना पहुंचा दी और पुलिस से मदद मांगी। घटना के दौरान कारोबारी की पत्नी लगातार वीडियो बनाती रहीं, जिसमें आरोपी की पूरी करतूत कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रावजी बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर इंदौर में कानून-व्यवस्था और नशेड़ियों के बढ़ते आतंक को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

