हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मगरखेड़ी में एक टैंकर में वेल्डिंग का काम चलने के दौरान अचानक जोरदार धमाका (टैंकर ब्लास्ट) हो गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि टैंकर चालक और वेल्डर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
500 मीटर दूर तक गिरे टैंकर के परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि टैंकर के लोहे के परखच्चे करीब 500 मीटर की दूरी तक जाकर गिरे। इस दौरान पास ही में बकरी चरा रहे भीम रोकड़े नामक व्यक्ति उड़ते हुए मलबे की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
चलती बस में युवतियों से अश्लील हरकतः वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपी युवक हिरासत में
चालक और वेल्डर घायल, मकानों के कांच टूटे
हादसे में टैंकर चालक विनोद (निवासी: उत्तर प्रदेश) और वेल्डिंग कर रहा युवक नितेश (निवासी: बिहार) भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना स्थल के पास खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के कई मकानों की खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ब्लास्ट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

