ब्राजील के पत्रकार और जियो-स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार के एक ऐसा दावा किया है कि जिससे पाकिस्तान से लेकर ईरान तक सियासत हिल गई है. उन्होंने कहा है कि इजरायल की सीक्रेट एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके डेलीगेशन की हत्या की साजिश रची थी. जैसा कि यह कहा गया है कि यह योजना उस समय बनाई गई जब मुनीर स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक महत्वपूर्ण शांति वार्ता में भाग लेने पहुंचे थे.
ब्राजील के इस पत्रकार के दावे को पाकिस्तानी पत्रकार ने खारिज कर दिया. पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका में है.
ब्राजील के पत्रकार और जियो-स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार ने दावा किया है कि इजरायल की तेज तर्रार खुफिया एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के मिलिट्री चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके पूरे डेलिगेशन की हत्या की साजिश रची थी.
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच शांति वार्ता की प्रक्रिया के दौरान इस तरह के दावे ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका में है. इस शुरुआती समझौते को MoU माना जा रहा है. इस्लामाबाद MoU पर आगे की बातचीत जिनेवा में हुई, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई बड़े अधिकारी शामिल हुए.
एस्कोबार के अनुसार पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस को बहुत पुख्ता जानकारी मिली थी कि मोसाद स्विट्जरलैंड में होने वाली हाई-लेवल बातचीत के दौरान मुनीर और पाकिस्तानी डेलिगेशन के दूसरे सदस्यों को मारने की तैयारी कर रहा था.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एस्कोबार ने ऐसा संभावना जताया है कि पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस इस षड्यंत्र कि जानकारी मिलते ही उसने मध्यस्थों के ज़रिए अर्थात ओमान के माध्यम से सीधे इजरायल को यह संदेश दिलवाया कि अगर अगर तुमने हमारे प्रतिनिधिमंडल को छुआ, तो हम तुम्हें नक्शे से मिटा देंगे.
हालांकि अभी तक इस बात के कहीं से पूरी तरह सत्यता की मुहर नहीं लग पाई है इसलिए बहुत से लोगों ने अपने अनुसार अपना मत व्यक्त किया है. वहीं, पाकिस्तान के मीडिया ‘द करंट’ के मुताबिक कई पत्रकारों ने इसको लेकर “बेबुनियाद और तथ्यों से रहित कहानी” बताया. दूसरी तरफ पाकिस्तान के एक सीनियर सुरक्षा अधिकारी ने इस आरोप को “घिनौना प्रोपेगैंडा” बताया था.
हालांकि, इजरायली अधिकारियों ने भी इस आरोप पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

