मानसा. परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बाद अपडेट सामने आया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान इस केस से जुड़ा हुआ अहम फैसला लेते हुए, इसे सीबीआई को सौंपने का ऐलान किया है. आपको बता दें कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे में हैं. आज मानसा में वह पीड़ित परिवार से मिलने वाले हैं इसके पहले यह अहम निर्णय लिया गया है.

जानकारी हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले तीन लोगों से जुड़े मामलों को लेकर उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे. शाह सबसे पहले मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे. इसके बाद वह संगरूर जिले के गांव तूर बंजारा और गुरदासपुर के बटाला क्षेत्र में जाएंगे. शाम को अमित शाह लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेले में शामिल होकर रावण दहन करेंगे.

खास बात यह है कि इन तीनों मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांग चुका है. इन घटनाओं के बाद राज्य में नशे के कारोबार और उसके खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.वही इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ पंजाब सरकार मजबूती से खड़ी है.