हेमंत शर्मा, इंदौर। एमपी के इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इंदौर की पवित्र धरा से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है और यह भारत के विकास और प्रगति का स्वर्णिम काल है, जहां विकास के साथ विरासत, सम्मान और गौरव भी आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने मीडिया से चर्चा में ब्रिक्स कृषि सम्मलेन की जानकारी दी।

पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है। दुनिया की बड़ी आबादी ब्रिक्स देशों में निवास करती है और कृषि क्षेत्र में इन देशों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इंदौर जैसे गौरवशाली, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक आयोजित होना पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 9, 10 और 11 जून को अधिकारियों स्तर की बैठकें संपन्न हुईं, जबकि 12 और 13 जून को मंत्रिस्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक का मुख्य केंद्र छोटे किसान, उनकी कृषि को बेहतर बनाना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसानों की आय बढ़ाना है।

पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान: देश में ‘जबरन नसबंदी’ की उठाई मांग, मुस्लिमों को लेकर कही यह बात

जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने पर चर्चा

शिवराज चौहान ने कहा कि केवल अनाज उत्पादन बढ़ाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि पौष्टिक आहार की उपलब्धता, किसानों की आजीविका को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना भी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही युवाओं को नई तकनीक, नवाचार, डिजिटल कृषि और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने पर भी चर्चा की जा रही है।

MP Politics: दिग्विजय के बयान पर MP में सियासी घमासान, बीजेपी का तीखा पलटवार, बताया लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान

ब्रिक्स घोषणा पत्र जारी किया जाएगा

उन्होंने बताया कि ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए मांडू का भ्रमण भी कराया जाएगा, जहां वे प्रदेश की संस्कृति, कला और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से जान सकेंगे। बैठक के समापन पर ब्रिक्स घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप छोटे किसानों, कृषि नवाचार और वैश्विक खाद्य सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा होगी।

कमजोर नेतृत्व या रणनीतिक चूक ? जब बिना बहुमत के जीत गए थे तन्खा, तो अब 4 ज्यादा विधायक होने पर भी क्यों हारी कांग्रेस ? एमपी कांग्रेस में बगावत के सुर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m