अहमदाबाद में 12 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ के चलते शहर के यातायात और जन-सुविधाओं में अहम बदलाव किए गए हैं। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक 5 प्रमुख BRTS स्टेशनों पर बस सेवा पूरी तरह स्थगित रहेगी और कई रूट्स पर बसों को डायवर्ट किया गया है।

बंद रहने वाले BRTS स्टेशन

तिरंगा यात्रा रायपुर स्थित बिग बाज़ार से शुरू होकर सारंगपुर दरवाज़ा तक जाएगी। इस मुख्य मार्ग पर आने वाले निम्नलिखित 5 BRTS स्टेशन बंद रहेंगे:

  • कालूपुर रेलवे स्टेशन
  • कालूपुर घी बाज़ार
  • सारंगपुर दरवाज़ा
  • कर्णमुक्तेश्वर महादेव
  • रायपुर दरवाज़ा

डायवर्ट किए गए प्रमुख बस रूट

रूट नंबर 101 (RTO सर्कुलर): RTO सर्किल से गवर्नमेंट लिथो प्रेस केबिन तक ही संचालित होगी।

रूट नंबर 07 (नारोल से सारंगपुर): बस नारोल से केवल अस्तोडिया दरवाज़ा तक चलेगी।

रूट नंबर 14 (सानंद सर्किल से सारंगपुर): यह बस सानंद सर्किल से अस्तोडिया दरवाज़ा तक ही सीमित रहेगी।

रूट नंबर 02 व 11 (इस्कॉन से रिंग रोड): अणुव्रत सर्किल, कांकरिया गेट नंबर 3, फुटबॉल ग्राउंड, भूलाभाई चार रास्ता, मजदूर गाम और गीता मंदिर से चलने वाली बसों को अस्तोडिया दरवाज़ा की तरफ मोड़ा गया है।

ये 11 मुख्य रूट रहेंगे सामान्य

AMC की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मणिनगर से घुमा, RTO से मणिनगर, वासना से हंसपुरा और साउथ बोपल से नेहरूनगर समेत 11 प्रमुख BRTS रूट्स पर बस सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

यह ‘तिरंगा यात्रा’ पूर्व में 11 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष सांघवी के व्यस्त शेड्यूल और दिल्ली दौरे के कारण इसकी तारीख बदलकर 12 अगस्त की गई। आयोजन के बाद पूरा पूर्वी अहमदाबाद देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें