लुधियाना. लुधियाना में बुड्ढा नाले को लेकर माहौल बिगड़ता ही जा रहा है। लोगों को रोकने के लिए पुलिस की टीम ने उन पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। वही कई दिग्गजों को वहां पहुंचने से रोक भी जा रहा है। इसमें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब स्थित उनके घर में नज़रबंद कर दिया है, जिससे वह प्रदर्शन में शामिल न हो पाएं।
प्रदर्शन स्थल पर माहौल बिगड़ गया है। इसे संभालने के लिए शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब स्थित उनके घर में नज़रबंद कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें घर में नजरबंद किया जा रहा है क्योंकि वह लुधियाना में गंदे पानी के मुद्दे को दबाना चाहते हैं। फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी नदी के पानी को प्रदूषित करता है और लोगों को कैंसर जैसी बीमारियाँ होती हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने एक्ट्रैस सोनिया मान को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और उनके साथियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। इन सभी को रोके जाने के कारण उनके समर्थकों में बेहद रोष देखा जा रहा है।

कई पुलिसकर्मी घायल
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है, वहीं कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। वहीं मौके पर खुद पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे गए।
- विघ्नहर्ता का महाउपाय : आज बुधवार की ढलती शाम से पहले कर लें यह काम, दूर होंगे सारे संकट!
- न ट्रंप के आगे झुके हैं और न ही कोई विदेशी दबाव है… UPI Payment Charges पर विपक्ष के आरोपों पर मोदी सरकार का आया जवाब
- ‘विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे’, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर PCC चीफ का तंज, छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कही ये बात
- ब्रेड फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस
- झारखंड में वंदे मातरम के दो छंद अनिवार्य करने की मांग, प्रदीप यादव ने CM हेमंत को लिखा पत्र



