शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां AIIMS हॉस्पिटल के पास स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना तीसरी मंजिल से हुई, जहां बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मलबे में दबे तीन लोगों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
READ MORE: ग्वालियर में मानवता हुई शर्मसार: लाशों और घायलों के बीच मदद करने की जगह Video और सेल्फी बनाते रहे लोग, सड़क हादसे में 5 की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, यह बिल्डिंग 35 साल पुराने भवन के ऊपर बनाई जा रही थी। निर्माण के दौरान नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
READ MORE: लापरवाही पर बड़ा एक्शनः पुस्तक- यूनीफार्म विक्रेताओं की जानकारी नहीं देने पर निजी स्कूलों पर कार्रवाई, प्रशासन ने 27 स्कूलों की कराई जांच
वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा अवैध है और नगर निगम को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

