हेमंत शर्मा, इंदौर: शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। देवास से मानपुर जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

दिलीप नगर के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवास निवासी परिवार 13वीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मानपुर जा रहा था। इसी दौरान गांधीनगर थाना क्षेत्र के दिलीप नगर के पास तेज रफ्तार कार अचानक आगे चल रही दूसरी कार से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए।

वृद्धाश्रम में बुजुर्ग से मारपीट मामले में हाईकोर्ट सख्तः स्वतः संज्ञान लेकर मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में 4 साल का मासूम शिवांश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में शोक की लहर छा गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, 42 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, अगस्त में कोटा पूरा होने की उम्मीद

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m