शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जांच एजेंसी ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. राजकुमार ही इस हत्याकांड का मेन शूटर बताया जा रहा है. CBI अब आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेकर मंगलवार को कोलकाता की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश करेगी.
बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद, 6 मई की रात को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिस वक्त रथ की हत्या हुई उस वक्त वे कोलकाता जा रहे थे, लेकिन नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोलतला इलाके में कुछ मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें नजदीक से छह गोली मार दी थी. उनकी हत्या के बाद, एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई, जिसमें सीएम शुभेंदु अधिकारी ने रथ के परिवार से वादा किया कि उन्हें इंसाफ मिलेगा. बाद में, ये केस CBI को सौंप दिया गया.
पहले तीन आरोपियों को हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि राजकुमार सिंह से तीन लोगों – मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह – को गिरफ्तार किया गया था. मिश्रा और मौर्य को बिहार के बक्सर से पकड़ा गया था, जबकि सिंह को यूपी के बलिया से गिरफ्तार किया गया था. यानि इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. रथ की हत्या के तुरंत बाद, BJP ने इस घटना के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराया था. बीजेपी ने रथ की हत्या को बंगाल चुनावों में मिली जीत खिज बताया था, जहां उसने ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सत्ता को हटाते हुए 200 से ज्यादा सीटें जीती थीं.
रथ की हत्या के बाद सियासी घमासान
कई भाजपा नेताओं ने भी रथ की हत्या को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से जोड़ा था. हालांकि, टीएमसी ने आरोपों को गलत बताया था और मांग की थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और रथ के परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए. अभिषेक बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने एक्सपर एक बयान में कहा था कि हम इस मामले में सबसे कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में CBI जांच भी शामिल है, ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सके और उन्हें बिना देर किए न्याय के कटघरे में लाया जा सके.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

